केदारनाथ में श्रद्धालुओं और प्रशासन के लिए चुनौती बना मौसम
चारों तरफ पानी का जलजला, सड़कों पर मलबा, मलबे में फंसे लोग
रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में मौसम श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। आलम यह है कि रास्तों पर एक तरफ मलबों का ढेर है तो वहीं दूसरी तरफ खचाखच लोगों से भरी सड़कें हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों चारधाम यात्रा से जुड़े वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, जिसमें तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं। केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर पानी के भारी बहाव का वीडियो काफी खतरनाक है। ऐसा लग रहा है कि 2013 वाली त्रासदी फिर से केदारनाथ में आ सकती है। केदारनाथ जाने वाला पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद है। वहीं खराब मौसम के कारण हेली सेवा भी प्रभावित है। उत्तरकाशी चारधाम यात्रा के महज 50 दिनों में 10 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पवित्र दर्शन कर लिए हैं। यमुनोत्री धाम में 5 लाख और गंगोत्री धाम में 5 लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं। कपाट खुलने से अब तक लगातार यात्रा में उत्साह देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन