आधा दर्जन पीसीएस अफसरों का तबादला
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में शासन ने छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जबकि दो अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान में पदोन्नति के लिए डीपीसी (विभागीय पदोन्नति कमेटी) में सहमति बन गई है। मिली जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ राकेश सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बाराबंकी बनाया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर सुशील कुमार गोंड को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उन्नाव, इटावा के एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को जालौन का नगर मजिस्ट्रेट, चित्रकूट के एसडजीएम प्रमोद झा को झांसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया। वहीं औरेया के एसडीएम राम अवताक को रायबरेली का नगर मजिस्ट्रेट और बरेली के एसडीएम देश दीपक सिंह को बुलंदशहर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा बांदा के अपर आयुक्त भगवान शरण और गौतमबुद्धनगर के एडीएम (एलए) बच्चू सिंह को 8700 रुपये से 10000 रुपये ग्रेड पे में पदोन्नति दिए जाने पर सहमति बन गई है।


IND vs SA: मोर्कल ने वानखेड़े और मोटेरा की पिच का बचाव किया, बोले- क्यूरेटर ने सर्वश्रेष्ठ विकेट तैयार किया
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी भारत की चिंता, हार्दिक के शॉट पर घायल हुआ ये तेज गेंदबाज
सपनों पर सियासत का वार: बांग्लादेश के विश्वकप बहिष्कार पर फूटा कोच का गुस्सा, आसिफ नजरुल को ठहराया जिम्मेदार