शिंदे को राजस्व और पीडब्ल्यूडी मंत्रालय की पेशकश
मुंबई। महायुति गठबंधन से नाराज चल रहे एकनाथ शिंदे को भाजपा मनाने में जुटी है। शाह के साथ हुई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की बैठक के बाद फडनवीस ने फोन पर एकनाथ शिंदे से चर्चा कर उनके गुट को 10 मंत्री पद के साथ पीडब्ल्यूडी और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का ऑफर दिया है, लेकिन शिंदे ने कहा कि हम भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। ऐसे में हमारे पास कम से कम 12 मंत्री पद होना चाहिए। गौरतलब है कि राकांपा अजीत गुट को 10 मंत्री पद दिए जा रहे हैं, जबकि उनके विधायकों की संख्या शिवसेना से काफी कम है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना