नीतीश के मंत्री ने तेजस्वी यादव को दिया एनडीए में शामिल होने का न्यौता
पटना । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को एनडीए में शामिल होने का न्यौता दिया है। मंत्री जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी आ जाएं, एनडीए में मिल जाएं, एक हो जाएंगे, तब सेफ हो जाएंगे। बात दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावों में अपनी रैलियों के दौरान यह नारा दिया था। बिहार भाजपा अध्यक्ष जायसवाल से केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बयान पर सवाल पूछा था जिसमें सिंह ने कहा था कि नीतीश सरकार के द्वारा मुसलमानों के हित में कई काम करने के बाद भी मुस्लिम जेडीयू को नहीं बल्कि उन्हें वोट देते हैं जो उनके लिए कोई काम नहीं किए। जासवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने अल्पसंख्यकों के लिए बहुत काम किया है, लेकिन अल्पसंख्यक जदयू को भी वोट नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भी नीतीश कुमार के प्रति आस्था रखनी चाहिए।
तेजस्वी कह रहे हैं कि एक हैं तो सेफ हैं
पत्रकारों ने इसके बाद तेजस्वी के बयान का हवाला देकर जायसवाल को बताया कि तेजस्वी कह रहे हैं कि एक हैं तो सेफ हैं, हम लोग एक ही हैं, अलग कहां हैं, एक हैं, तब जायसवाल ने कहा कि आ जाएं ना। हम लोगों के एनडीए में मिल जाएं, एक हो जाएंगे, सेफ हो जाएंगे।


US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!