मायावती के सियासी दल बहुजन समाज पार्टी में बड़ा फेरबदल हुआ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सियासी दल बहुजन समाज पार्टी में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी को दो नए नेशनल को-ऑर्डिनेटर मिले हैं। आकाश आनंद की जगह उनके पिता और पार्टी महासचिव आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम को बीएसपी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में रविवार को पार्टी की अहम बैठक बुलाई और ये अहम फैसला लिया गया। इस बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया गया है।
इस बैठक में मायावती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मायावती के भाई आनंद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी पार्टी की बैठक में मौजूद है लेकिन आकाश आनंद इस बैठक में नहीं आए थे।
पिछले साल आकाश को लगा था झटका
पिछले साल मई में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी पद से हटा दिया था। बसपा सुप्रीमो ने उन्हें दिसंबर 2023 में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को मायावती ने अपना फैसला वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश आनंद को दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल