इंदौर: नागपंचमी पर परंपरागत दंगल का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया बांबी पूजन
इंदौर : इंदौर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से डेरों से निकल कर सपेरे घरों में नाग की पूजा कराने के लिए पहुंचे। वन विभाग की सख्ती के कारण उनकी संख्या इस बार ज्यादा नहीं रही। वहीं इंदौर के पाटनीपुरा और कुम्हारखाड़ी में परंपरागत दंगल भी हुए। जिसमें महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों को पटखनी देकर हराया। पाटनीपुरा में मोनू मुनिया महिला पहलवान ने कुश्ती जीती। यह दंगल देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। विजेता पहलवान को पुरस्कारों से नवाजा गया।
इसके अलावा छत्रीबाग में बांबी पूजन हुआ। महिलाएं यहां थाली में हल्दी-कुमकुम और फूल लेकर आई और बांबी की पूजा की।कुम्हारखाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर में सुबह चार बजे से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश कश्यप के अनुसार यह मंदिर लगभग सत्तर साल पुराना है। नागपंचमी के दिन यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। कई लोगों की मनोकामना पूर्ण होती होती है। सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम नाग मंदिर में नाग पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मंदिर में छह फीट लंबी चांदी की नाग प्रतिमा विराजमान है। दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। भैयाजी ने बताया कि नाग देवता का महाअभिषेक सुबह 9 बजे से किया गया। इसके पश्चात दोपहर में भजन हुए। जिसमें भक्त शामिल हुए। रात्रि 8 महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह से रात तक मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की