किसानों को बहत्तर घंटे में मिल रहा धान का दाम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार अपने वादे के मुताबिक राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के एवज में 72 घंटे के भीतर ही राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह व्यवस्था वास्तव में किसानों के उपज और उनके परिश्रम का सम्मान है। रायपुर जिले के चटौद गांव के किसान धनश्याम वर्मा को पचेडा सोसायटी में 37 क्विंटल धान बेचे अभी 72 घंटे भी नहीे हुए थे कि उनके बैंक खाते में राशि पहुंचने की सूचना का मैसेज उनके मोबाइल पर आ पहुंचा। किसान हितैषी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा त्वरित भुगतान की व्यवस्था पर प्रसन्नता जताते हुए श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बदौलत छत्तीसगढ़ के किसानों को पूरे देश में धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। धान बेचने के बाद किसानों को तत्काल राशि भी मिल जा रही है। ऐसी व्यवस्था किसी अन्य राज्य में नहीं है। किसान धनश्याम वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपए मूल्य भी मिल रहा है, जो देश में सबसे अधिक है। इससे राज्य में खेती-किसानी को प्रोत्साहन मिल रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है।


2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम