पाकिस्तान में अहमदिया मस्जिद पर हमला, कट्टरपंथियों ने तोड़ीं मीनारें
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय पर अत्याचार का एक और मामला सामने आया है। पुलिस और कट्टरपंथियों ने उनकी मस्जिदों की तीन मीनारों को तोड़ डाला। इनको रोकने का प्रयास करने पर 31 अहमदिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। सामुदायिक संगठन जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
संगठन ने बताया कि पंजाब के सियालकोट और फैसलाबाद में इसी सप्ताह इन घटनाओं को अंजाम दिया गया। जबकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदिया मीनारें मुस्लिमों की मस्जिदों के समान थीं। स्थानीय मुस्लिम इस पर आपत्ति जताते हुए इन्हें गिराने की मांग कर रहे थे। बता दें कि पाकिस्तान में अहमदिया खुद को मुस्लिम मानते हैं, लेकिन देश की संसद ने 1974 में इस समुदाय को गैर मुस्लिम घोषित कर दिया था। एक दशक पहले उन्हें खुद को मुस्लिम कहने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।


खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.37 करोड़ स्वीकृत
यह बॉलीवुड एक्टर हैं इमैनुएल मैक्रों के फेवरेट, फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया खुलासा
दावा- बेहतर हो रही सलीम खान की तबीयत, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज; हेल्थ अपडेट पर परिवार और डॉक्टर्स चुप
होली पर छत्तीसगढ़ से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें.. छोटे स्टेशनों पर भी होगा गाड़ियों का ठहराव, यात्रा से पहले देख लें आप भी पूरा शेड्यूल