ग्रुप से हटाने पर एडमिन की हत्या
पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी पेशावर में व्हाट्सअप ग्रुप से निकाले जाने से नाराज एक व्यक्ति ने ग्रुप एडमिन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना पेशावर के बाहरी इलाके रेगी में हुई। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के मुताबिक मुश्ताक अहमद नाम के व्हाट्सअप एडमिन ने अशफाक खान को ग्रुप से बाहर कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोनों मिलकर विवाद खत्म करने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन अशफाक ने मिलते ही मुश्ताक की गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक यह नहीं पता नहीं चल पाया है कि अशफाक को ग्रुप से क्यों हटाया था।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल
Punjab में आज रेल रोको प्रदर्शन, दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल यातायात बाधित
महिला आरक्षण लागू होने पर Jairam Ramesh ने उठाए सवाल, बताया ‘कन्फ्यूज करने वाला फैसला’
गैस संकट गहराया: होर्मुज से कम हुई LPG सप्लाई, समाधान कब तक?