मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
भोपाल। मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत Human Capital for Viksit Bharat विषय की उप-थीम "ECCE: Laying the Foundation" पर महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं ताकि एक बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा सके। इसी क्रम में विभागीय मैदानी अमले से सुझाव प्राप्त करने हेतु आज एक कार्यशाला का आयोजन होटल लेक व्यू रेसीडेंसी, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती रश्मि अरुण शमी द्वारा की गई। इस अवसर पर आयुक्त महिला एवं बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी वली द्वारा भी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, संचालनालय के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य मैदानी अमले के अनुभवों और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के लिए एक प्रभावी और व्यावहारिक कार्ययोजना का निर्माण करना है, ताकि आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाते हुए ECCE के लक्ष्यों को साकार किया जा सके।
आयुक्त महिला एवं बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने कार्यशाला की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए ECCE आधारशिला है। आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चे ही भविष्य की निपुण मानव पूंजी बनेंगे, अतः आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की निरंतर दक्षता विकास अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए पर्यवेक्षकों एवं परियोजना अधिकारियों को मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत i-GoT ऐप का सतत उपयोग करते हुए स्वयं को अद्यतन रखना चाहिए।कार्यशाला की शुरुआत में वर्तमान में ECCE के क्षेत्र में विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। कार्यशालाा में प्राप्त सुझावों को शामिल करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़